Lonavala Me Ghumne ki Jagah : लोनावला, महाराष्ट्र का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन लगभग 38 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह हिल स्टेशन मुंबई और पुणे के बीच स्थित है – मुंबई से लगभग 98 किलोमीटर और पुणे से सिर्फ 64 किलोमीटर दूर।
मानसून के आते ही लोनावला की वादियाँ हरियाली, झरनों और कोहरे की चादर से ढक जाती हैं। यहाँ की ऊँची-ऊँची पहाड़ियाँ और बहते झरने इस मौसम में जीवंत हो उठते हैं, जो इसे एक स्वर्ग सा रूप देते हैं। लोनावला की असली खूबसूरती मानसून में नजर आती है।
यहाँ आप भूशी डैम में पानी की ठंडी फुहारें ले सकते हैं, टाइगर पॉइंट से बादलों का नज़ारा देख सकते हैं और राजमाची किले तक ट्रेकिंग का मज़ा ले सकते हैं। अगर आप मुंबई या पुणे के आसपास किसी शांत और प्राकृतिक जगह की तलाश में हैं, तो लोनावला एक बेहतरीन विकल्प है।
अगर आप भी सर्दी या गर्मी की छुट्टियों में लोनावला जाना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह पर हो क्योंकि इस लेख में हम आपको लोनावला कैसे जाएँ?, लोनावला में कहा रुके?, लोनावला में घूमने की जगह कौन -कौन सी है?(Lonavala Me Ghumne ki Jagah), लोनावला जाने में कितना खर्चा होता है? इत्यादि चीजों के बारे में आवश्यक जानकरी देंगे, तो कृपया आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
लोनावला में घूमने की जगह | Lonavala Me Ghumne ki Jagah
लोनावला घूमने से पहले
लोनावला जाने से पहले आप उनके बारे में कुछ रोचक जानकरी पढ़ें।
- ‘लोनावला’ नाम दो शब्दों से मिलकर बना है – ‘लेन’ (गुफा) और ‘आवली’ (श्रृंखला)। इसका मतलब होता है “गुफाओं की श्रृंखला” क्योंकि यहाँ कई प्राचीन गुफाएँ हैं।
- ब्रिटिश अधिकारियों ने लोनावला को अपने समर हॉलिडे रिट्रीट के रूप में विकसित किया था, क्योंकि यहाँ का मौसम हिमाचल से कम नहीं लगता था।
- कार्ला कीव्स में स्थित ‘चैत्यगृह’ (प्रार्थना हॉल) भारत में सबसे पुराने बौद्ध प्रार्थना स्थलों में से एक है, जो लगभग 2200 साल पुराना है।
- लोनावला की चिक्की (गुड़ और मेवों से बनी मिठाई) पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहाँ आने वाला हर पर्यटक इसे खरीदकर ज़रूर ले जाता है।
- लोनावला में कुछ झरने और ट्रेकिंग पॉइंट्स जैसे कोंडेश्वर वाटरफॉल या तावली ट्रेल्स ऐसे हैं जो लोकल गाइड या गांव वालों से पूछे बिना मिलना मुश्किल है।
लोनावला में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Tourist Places in Lonavala in Hindi)
यदि आप लोनावला की यात्रा पहली बार कर रहे हो या फिर अपने दोस्तों या अपने परिवार के साथ लोनावला जाना चाहते हो तो, आप लोनावला के इन लोकप्रिय पर्यटक स्थल की मुलाकात अवश्य लीजिए।
कुने फॉल्स (Kune Falls)
कुने फॉल्स लोनावला का एक प्रसिद्ध और बेहद खूबसूरत झरना है, जो पुणे के कुने गांव के पास स्थित है। यह झरना लगभग 210 मीटर की ऊंचाई से गिरता है, जो इसे महाराष्ट्र के ऊँचे झरनों में शामिल करता है।
यहाँ का वातावरण शांत, ठंडा और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होता है। कुने फॉल्स, खंडाला रेलवे स्टेशन से सिर्फ 2 किमी और लोनावला से करीब 4 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ आप बोटिंग और तैराकी जैसी एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते हैं।
टाइगर पॉइंट (Tiger Point)
लोनावला से लगभग 12 किलोमीटरदूर स्थित टाइगर पॉइंट एक बेहद लोकप्रिय हिल टॉप है, जो कुरवांडे क्षेत्र में आता है। यह जगह घाटियों, घने बादलों, हरे-भरे पहाड़ों और झरनों से घिरी हुई है।
यहाँ से घाटी का विहंगम दृश्य ऐसा लगता है जैसे बादल ज़मीन को छू रहे हों। मानसून में यहाँ का नज़ारा और भी ज़्यादा रोमांचक और मनमोहक हो जाता है।
भूशी डैम (Bhushi Dam)
भूशी डैम, लोनावला का एक बेहद लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट है, जो इंद्रायणी नदी पर बना हुआ है। मानसून के समय जब डैम ओवरफ्लो होता है, तब सीढ़ियों से बहता पानी और चट्टानों से टकराती जलधारा एक अनोखा अनुभव देती है।
यह स्थान दोस्तों, फैमिली और कपल्स के लिए एक परफेक्ट पिकनिक स्पॉट है।
कार्ला गुफाएँ (Karla Caves)
लोनावला से लगभग 12 से 13 किमी दूर स्थित, कार्ला गुफाएँ बौद्ध वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण हैं। ये गुफाएँ प्राचीन बौद्ध रॉक-कट मंदिर हैं, जिनकी दीवारों पर शानदार नक्काशी और विशाल स्तंभ हैं।
यहाँ एक प्राचीन चैत्यगृह (प्रार्थना हॉल) और भिक्षुओं के लिए निवास विहार भी बना हुआ है। इतिहास और पुरातत्व में रुचि रखने वालों के लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं।
भाजा गुफाएँ (Bhaja Caves)
भाजा गुफाएँ लोनावला की प्राचीन बौद्ध गुफाओं में से एक हैं, जिनका निर्माण लगभग दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में हुआ था। इन गुफाओं की वास्तुकला कार्ला गुफाओं से मिलती-जुलती है।
यहाँ आपको इंद्रदेव और सूर्य नारायण की मूर्तियाँ भी देखने को मिलती हैं, जो इन गुफाओं की धार्मिक महत्ता को दर्शाती हैं।इतिहास प्रेमियों और पुरातत्व में रुचि रखने वालों के लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं।
करनाला पक्षी अभ्यारण (Karnala Bird Sanctuary)
करनाला पक्षी अभ्यारण महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है और मुंबई के बहुत नजदीक है, इसलिए यह पक्षी प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है।
यह अभ्यारण करनाला किले के नीचे बसा हुआ है और यहाँ तरह-तरह के प्रवासी और स्थानीय पक्षी पाए जाते हैं। लोनावला से करनाला पक्षी अभ्यारण की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है।
यहाँ प्रकृति की सुंदरता के साथ-साथ पक्षियों को देखने का अनुभव अद्भुत होता है।
पावना झील (Pawna Lake)
पावना झील एक कृत्रिम झील है, जो पावना बांध के किनारे बनी हुई है और लोनावला के पास की प्रमुख आकर्षण स्थलों में से एक है।
यहाँ का प्राकृतिक नज़ारा बहुत ही मनमोहक होता है, खासकर शाम के समय। पावना झील से लोहागढ़ किले की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। यह जगह पिकनिक, ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए भी मशहूर है।
निष्कर्ष
लोनावला में समय बिताना न केवल आपको प्रकृति के करीब लाता है, बल्कि शहर की भीड़भाड़ से दूर एक सुकून भरा अनुभव भी देता है।। इस आर्टिकल में हमने आपको लोनावला में घूमने की जगह (Lonavala Me Ghumne ki Jagah), लोनावला की यात्रा से जुड़ी कई आवश्यक सभी जानकरी डिटेल में बताई है। आशा करते है की यह आर्टिकल आपको लोनावला की यात्रा करने में मददगार साबित होगा।
अगर आप के पास इस आर्टिकल के सम्बंधित कोई भी सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं। हम उसे जल्द की अपडेट करेंगे। आर्टिकल पसंद आया हो तो उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें ताकि लोनावला जाने वालों को यह आर्टिकल उपयोगी हो सके।