Panchgani Me Ghumne ki Jagah : पंचगनी, महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है, जो पश्चिमी घाट की गोद में बसा हुआ है। यह स्थान अपने प्राकृतिक सौंदर्य और स्ट्रॉबेरी फार्म्स के लिए प्रसिद्ध है।
पंचगनी का नाम दो शब्दों से मिलकर बना है – ‘पंच’ जिसका अर्थ है पाँच, और ‘गनी’ जिसका अर्थ है पर्वतीय क्षेत्र या घाटी। यह हिल स्टेशन पाँच प्रमुख पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। मानसून के मौसम में पंचगनी की सुंदरता चार गुना बढ़ जाती है।
हर साल बड़ी संख्या में सैलानी यहां की हरियाली, घाटियाँ और प्राकृतिक शांति का आनंद लेने आते हैं। पंचगनी न सिर्फ प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है, बल्कि यह एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे भी है जहाँ शांति, स्वाद और सुन्दरता तीनों का संगम देखने को मिलता है।
अगर आप भी सर्दी या गर्मी की छुट्टियों में पंचगनी जाना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह पर हो क्योंकि इस लेख में हम आपको पंचगनी कैसे जाएँ?, पंचगनी में कहा रुके?, पंचगनी में घूमने की जगह कौन -कौन सी है? (Panchgani Me Ghumne ki Jagah), पंचगनी जाने में कितना खर्चा होता है? इत्यादि चीजों के बारे में आवश्यक जानकरी देंगे, तो कृपया आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
पंचगनी में घूमने की जगह | Panchgani Me Ghumne ki Jagah
पंचगनी घूमने से पहले
पंचगनी जाने से पहले आप उनके बारे में कुछ रोचक जानकरी पढ़ें।
- पंचगनी का नाम पाँच पहाड़ियों के कारण पड़ा है।
- ब्रिटिश काल में इसकी खोज हुई थी और यह उनका समर रिट्रीट बना।
- इसे भारत का स्ट्रॉबेरी गार्डन भी कहा जाता है।
- आज भी यहाँ अंग्रेजों के ज़माने की कोठियाँ और आर्किटेक्चर देखने को मिलता है।
- पंचगनी को महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है।
पंचगनी में घूमने की जगह (Panchgani Tourist Places in Hindi)
टेबल लैंड (Table Land)
पंचगनी का टेबल लैंड भारत का दूसरा सबसे ऊँचा और सबसे बड़ा पर्वतीय पठार है, जो समुद्र तल से लगभग 4,550 फीट (1,390 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है।
यह एक बेसाल्टिक लावा प्लेटफॉर्म है, जो करोड़ों साल पहले ज्वालामुखी क्रिया से बना था। यह विशाल पठार करीब 95 एकड़ में फैला हुआ है।

यह पंचगनी की सबसे ऊँची जगहों में से एक है। टेबल लैंड अपने समतल भूभाग, मनमोहक घाटी-दृश्यों और सूर्यास्त के नज़ारों के लिए प्रसिद्ध है। हॉर्स राइडिंग और फोटोशूट के लिए बेहतरीन जगह है।
सिडनी पॉइंट (Sydney Point)
पंचगनी से 3 किमी दूर स्थित सिडनी पॉइंट का नाम सर सिडनी बेकवर्थ के नाम पर रखा गया था, जो साल 1830 में बॉम्बे के गवर्नर बने थे। यहाँ से आप कृष्णा घाटी, धाम डैम और वाई शहर का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। सूर्योदय देखने के लिए यह स्थान आदर्श है।
पारसी पॉइंट (Parsi Point)
पंचगनी में महाबलेश्वर रोड पर स्थित पारसी पॉइंट प्रकृति प्रेमियों के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। पारसी पॉइंट सबसे अच्छा पिकनिक स्पॉट है

यहाँ से बालासाहेब ठाकरे गार्डन और धाम डैम का मनोरम दृश्य दिखता है। फोटो और पिकनिक के लिए एक अच्छा स्पॉट
धाम डैम (Dhom Dam)
पंचगनी से 21 किमी की दूरी पर स्थित धाम डैम पंचगनी में घूमने के लिए इन बेहतरीन जगह में से एक है। यह ग्रेविटी डैम वाई के पास कृष्णा नदी पर साल 1982 में बनवाया गया था।
डैविल्स किचन (Devil’s Kitchen)
एक रहस्यमयी जगह, जिसके बारे में कहा जाता है कि पांडव यहाँ ठहरे थे। घने पेड़ों और गुफा जैसे वातावरण के कारण यह साहसिक यात्रियों के लिए उपयुक्त है।
माउंट माल्कम (Mount Malcolm)
यह एक ब्रिटिश कालीन इमारत है, जो पंचगनी के इतिहास को दर्शाती है। वास्तुकला में रुचि रखने वालों के लिए रोचक स्थल।
राजपुरी गुफाएँ (Rajpuri Caves)
राजपुरी गुफाएँ पंचगनी की सबसे प्राचीन जगहों में से एक है। यह चारों तरफ से झीलों से घिरी हुई है।
यह गुफा मुख्य रूप से भगवान कार्तिकेय के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है और कहा जाता है कि यह मंदिर गुफाओं की रेत से बना है। कई लोगों का मानना है कि यह गुफा पांडवों के निर्वासन के दौरान आश्रय स्थल थी। झील के पवित्र जल में जादुई शक्तियाँ हैं जो आपको सभी दर्द और दुखों से ठीक कर सकती हैं।
दूर-दूर से श्रद्धालु पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए इस स्थान पर आते हैं। जब आप गुफा में प्रवेश करते हैं तो आप नंदी की छवियाँ देख सकते हैं जो निश्चित रूप से आपके मन को शांत कर देंगी। यहाँ और भी गुफाएँ हैं जो भूमिगत रूप से जुड़ी हुई हैं।
पंचगनी मार्केट
स्थानीय हैंडीक्राफ्ट, स्ट्रॉबेरी प्रोडक्ट्स और चॉकलेट्स खरीदने के लिए बढ़िया जगह।
पंचगनी कैसे जाएं?
पंचगनी महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है। यहाँ पर सड़क मार्ग, हवाई मार्ग और रेल द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है । पंचगनी पहुँचने का सबसे आदर्श तरीका पुणे तक ट्रेन से यात्रा करना और वहाँ से पंचगनी तक सड़क मार्ग से जाना है।
सड़क मार्ग से पंचगनी कैसे जाएं?
पंचगनी पुणे से महाबलेश्वर के रास्ते में पड़ता है। पुणे से पंचगनी लगभग 100 किमी है। आपको यह सफर करने के लिए 2.5 से 3 घंटे जितना समय लग सकता है। NH-48 और फिर SH-72 मार्ग से वाई होते हुए पंचगनी पहुँचा जा सकता है।
मुंबई से पंचगनी लगभग 250 किमी है। आपको यह सफर करने के लिए 5 से 6 घंटे जितना समय लग सकता है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और उसके बाद NH-48 और फिर SH-72 मार्ग से वाई होते हुए पंचगनी पहुँचा जा सकता है।
MSRTC (महाराष्ट्र राज्य परिवहन) की बसें पुणे, सतारा और मुंबई से वाई या महाबलेश्वर के लिए चलती हैं, जहाँ से लोकल बस या टैक्सी लेकर पंचगनी पहुँचा जा सकता है।
प्राइवेट कैब या टैक्सी बुक करके भी आप सीधे पंचगनी पहुँच सकते हैं। मानसून में घाटी की ड्राइव सुंदर होती है लेकिन थोड़ी फिसलन भी हो सकती है, सावधानी रखें।
पंचगनी घूमते समय साथ में क्या रखें?
पंचगनी एक पहाड़ी इलाका है और यहाँ का मौसम अक्सर अचानक बदल जाता है। खासकर मानसून के दौरान तो बारिश आम बात है। इस कारण बारिश से सुरक्षा के लिए तैयारी करना बहुत जरूरी है। आप निम्नलिखित चीजें अपने पास रखें ताकि आपकी यात्रा सुगम और सरल बने।
- आईडी प्रमाण (पासपोर्ट, आधार कार्ड या लाइसेंस)
- डेबिट/क्रेडिट कार्ड
- कैश (कुछ जगहों पर डिजिटल पेमेंट न चल पाए)
- गर्म कपड़े – जैकेट, स्वेटर, हुडी, स्कार्फ (रात में ठंड हो सकती है)
- बारिश से बचाव का सामान – रेनकोट या छाता (मानसून के दौरान)
- आरामदायक जूते – वॉकिंग शूज़ या स्पोर्ट्स शूज़ (टेबल लैंड और प्वॉइंट्स देखने में सहूलियत)
- सूरज से बचाव का सामान – सनस्क्रीन, सनग्लासेस, कैप या हैट (दोपहर के समय धूप तेज हो सकती है)
- कैमरा या स्मार्टफोन – खूबसूरत नज़ारों और यादों को कैद करने के लिए
- पॉवर बैंक – मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है
- चार्जर और एडॉप्टर
- मॉइस्चराइज़र और लिप बाम – ठंडी हवा में त्वचा सूख सकती है
- टिशू पेपर और सैनिटाइज़र
- मेडिकल किट – जरूरी दवाइयाँ, बैंड-एड, पेनकिलर, मोशन सिकनेस टैबलेट
- पानी की बोतल – हाइड्रेटेड रहना जरूरी है
- स्नैक्स – ड्राय फ्रूट्स, बिस्किट्स, चॉकलेट आदि
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको पंचगनी में घूमने की जगह ( Panchgani Me Ghumne ki Jagah), पंचगनी की यात्रा से जुड़ी कई आवश्यक सभी जानकरी डिटेल में बताई है। आशा करते है की यह आर्टिकल आपको पंचगनी की यात्रा करने में मददगार साबित होगा।
अगर आप के पास इस आर्टिकल के सम्बंधित कोई भी सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं। हम उसे जल्द की अपडेट करेंगे। आर्टिकल पसंद आया हो तो उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें ताकि पंचगनी जाने वालों को यह आर्टिकल उपयोगी हो सके।
यह भी पढ़ें :