25+अयोध्या में घूमने की जगह, दर्शनीय स्थल, खर्चा, जाने का समय

Ayodhya me ghumne ki jagah : अयोध्या एक प्राचीन ऐतिहासिक नगर है, जो उत्तर प्रदेश राज्य में सरयू नदी के तट पर स्थित है। अयोध्या भगवान राम का जन्मस्थान है।

कथित तौर पर अयोध्या 9,000 साल पुरानी है। अयोध्या को स्कंद पुराण में भारत के सात सबसे पवित्र शहरों में से एक बताया गया है। विभिन्न ग्रंथों में अयोध्या का उल्लेख साकेत, कोशलपुरी, विष्णुपुरी, राम नगरी जैसे नामों से हुआ है।

मुगल शासक बाबर के शासनकाल में यहाँ राम मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद का निर्माण हुआ, जिसे लेकर कई वर्षों तक विवाद चला। सरयू नदी में गुप्त द्वार, हनुमानगढ़ी की सुरंगें, और रहस्यमयी ध्वनियों की कहानियाँ सदियों से अयोध्यावासियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

अगर आप भी सर्दी या गर्मी की छुट्टियों में अयोध्या जाना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह पर हो क्योंकि इस लेख में हम आपको अयोध्या कैसे जाएँ?, अयोध्या में कहा रुके?, अयोध्या में घूमने की जगह कौन -कौन सी है? (Ayodhya Me Ghumne ki Jagah), अयोध्या जाने में कितना खर्चा होता है? इत्यादि चीजों के बारे में आवश्यक जानकरी देंगे, तो कृपया आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

अयोध्या में घूमने की जगह | Ayodhya Me Ghumne ki Jagah

Table of Contents

अयोध्या घूमने से पहले

  • रामायण में अयोध्या को “ईश्वर निर्मित” नगरी कहा गया है।
  • स्कंद पुराण, विष्णु पुराण, और वाल्मीकि रामायण में अयोध्या के रहस्यों और महत्व का जिक्र मिलता है।
  • अयोध्या को पहले फैजाबाद के नाम से जाना जाता था। वर्ष 2018 में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से इसका नाम बदलकर अयोध्या कर दिया।
  • भगवान हनुमान, भगवान शिव और सरयू नदी आध्यात्मिक रूप से अयोध्या नगर की रक्षा करते हैं।
  • हर साल हजारों भक्त भगवान श्रीराम के राज्य के क्षेत्र के चारों ओर 84 कोसी परिक्रमा करते हैं, जो लगभग 252 किमी लंबी होती है।
  • जैन धर्म के पाँच तीर्थंकरों का जन्म यहीं हुआ था।
  • मान्यता है कि राम जन्मभूमि की मिट्टी को घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अयोध्या में घूमने की जगह (Ayodhya Tourist Places in Hindi)

श्री राम जन्म भूमि मन्दिर

श्री राम जन्म भूमि मंदिर सुबह 7 बजे से रात को 9 बजे तक खुला रहता है।

कनक भवन

दशरथ महल से 200 मीटर की दुरी पर कनक भवन स्थित है। यह भवन सोने का बना हुआ था, जिसको रानी कैकई ने सीता माता को मुंह दिखाई में दिया था।

Kanak bhavan
Image: Kanak bhavan

हनुमान गढ़ी

ऐसा कहा जाता है कि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने से पहले आपको हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए और भगवान राम के दर्शन की अनुमती लेनी चाहिए।

श्री हनुमान गढ़ी अयोध्या का एक महत्वपूर्ण प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है। मुख्य पूजा स्थल तक पहुंचने के लिए आपको 76 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेगी।

Hanuman Garhi
Image: Hanuman Garhi

यह मंदिर नागर शैली में बनाया गया है। मंदिर की दीवारों पर हनुमान चालीसा और हनुमान अष्टक लिखे गए है। पुराणों के अनुसार भगवान राम ने इसी जगह पर हनुमान जी को शहर की रक्षा के लिए नियुक्त किया था।

सीता की रसोई

Sita Ki Rasoi Ayodhya
Image: Sita Ki Rasoi Ayodhya

सरयू घाट

Saryu Ghat Ayodhya
Image: Saryu Ghat Ayodhya

राम की पैड़ी

Ram Ki Paidi Ayodhya
Image: Ram Ki Paidi Ayodhya

दशरथ महल

Dashrath Mahal Ayodhya
Image: Dashrath Mahal Ayodhya

यह मंदिर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक बंद रहता है।

गुप्तार घाट

तुलसी स्मारक भवन

श्री नागेश्वर नाथ मन्दिर अयोध्या

श्री नागेश्वर नाथ मन्दिर को भगवान राम के पुत्र कुश जी ने बनवाया था।

Shri Nageshwar Nath Mandir Ayodhya Trust
Image: Shri Nageshwar Nath Mandir

गुलाब बाड़ी

देवकाली मन्दिर अयोध्या

मणि पर्वत अयोध्या

काले राम मन्दिर अयोध्या

गोरे राम मन्दिर अयोध्या

सुग्रीव किला अयोध्या

शेषावतार मन्दिर अयोध्या

नया घाट अयोध्या

अयोध्या सरयू नदी के किनारे पर स्थित है, इसलिए यहाँ पर 50 से भी ज्यादा घाट है। नया घाट अयोध्या के प्रसिद्ध घाटों में से एक है। दिवाली के दिन यहाँ पर लाखों की संख्यां में दिए जलाएं जाते है।

Naya Ghat Ayodhya
Image: Naya Ghat Ayodhya

नया घाट अयोध्या के बीचों बीच है। यहाँ पर लोग स्नान भी करते है।

छोटी छावनी अयोध्या

बड़ी छावनी

तापसी छावनी

त्रेता के ठाकुर अयोध्या

कनक भवन से 2.5 किलोमीटर की दुरी पर यह मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि इसी जगह पर श्रीराम ने अश्वमेध यज्ञ किया था।

Treta Ka Thakur
Image: Treta Ka Thakur

सूरजकुंड अयोध्या

दंत धावन कुंड

राम कथा संग्रहालय

वासुदेव घाट

अमावा राम रसोई अयोध्या

Amawa Ram Mandir
Image: Amawa Ram Mandir

दिगंबर जैन मन्दिर अयोध्या

ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा, अयोध्या

बहू बेगम का मकबरा, अयोध्या

Bahu Begum ka Maqbara
Image: Bahu Begum ka Maqbara

अयोध्या के प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन

अयोध्या, उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान है, अगर आप अयोध्या जाएं, तो इन स्थानीय स्वादों का अनुभव जरूर करें।

मालपुआ : मैदे, दूध, और चीनी से से बना हुआ मालपुवा अयोध्या की एक लोकप्रिय मिठाई है। त्योहारों और विशेष अवसरों पर इसे जरूर परोसा जाता है।

खीर : चावल, दूध, और चीनी से बनी यहाँ की खीर बेहद प्रसिद्ध और स्वादिष्ट होती है।

पूड़ी-सब्जी : अयोध्या के लोग नाश्ते में गरमागरम पूड़ी और आलू की मसालेदार सब्जी खाना ज्यादा पसंद करते है।

चाट और कचौड़ी : अयोध्या में कचौड़ी के साथ आलू-चना की मसालेदार सब्जी परोसी जाती है। यहाँ पर चाट और कचौड़ी एक बार जरूर खाएं।

बालूशाही : बालूशाही अयोध्या की एक पारंपरिक मिठाई है।

ठंडाई : गर्मियों में ठंडाई यहाँ पर काफ़ी लोकप्रिय है। ठंडाई में दूध, केसर, बादाम और अन्य मसालों का उपयोग होता है।

खस्ता : अयोध्या के स्थानीय लोग खस्ता को चाय के साथ खाते है। यह एक प्रकार का कुरकुरा समोसा होता है।

जलेबी : यहाँ की जलेबी बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरी होती है। आप गरमगरम जलेबी का स्वाद जरूर लीजिये।

राम रसोई प्रसाद : अयोध्या के मंदिरों में प्रसाद के रूप में मिलने वाला भोजन सादा लेकिन बहुत स्वादिष्ट और सात्विक होता है।

पान : भोजन के बाद अयोध्या का पान खाना भी एक परंपरा है। यहां की पान की दुकानें भी काफी प्रसिद्ध हैं।

अयोध्या जाने का सबसे अच्छा समय

अयोध्या जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। सर्दी के मौसम में यहाँ पर तापमान 10°C से 25°C के बीच होता है। इस समय अयोध्या में मौसम सुखद और ठंडा होता है।

अक्टूबर से मार्च के दीपावली और रामनवमी जैसे त्यौहार भी धामधूम से मनाएं जाते है। अगर आप सर्दी के मौसम में यहाँ पर आते हो तो अपने साथ गर्म कपडे साथ जरूर रखें।

अप्रैल से जून के समय यहाँ का तापमान 45°C तक चला जाता है। इस समय आपको यात्रा करने में दिक्कत हो सकती है। अगर इस समय जाना हो, तो सुबह या शाम के समय घूमने की योजना बनायें।

गर्मी के मौसम में अगर आप यहाँ पर घूमने आते हो तो आपसे निवेदन है की धूप से बचने के लिए सन क्रीम साथ में जरुर रखें।

जुलाई से सितंबर के दौरान अयोध्या में हल्की बारिश होती है, जो वातावरण को ताजगी प्रदान करती है। हालांकि, कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण यात्रा में कठिनाई हो सकती है।

अयोध्या कैसे जाएं?

अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित एक शहर है। अयोध्या देश के सभी परिवहन से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। वहां पहुंचने के लिए आप अपने बजट और समय के अनुसार अलग-अलग परिवहन विकल्प जैसे की रेलवे मार्ग, हवाई मार्ग और सड़क मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

अयोध्या रेलवे मार्ग से कैसे जाएँ?

अगर आप बजट यात्रा करना चाहते हो तो, रेलवे का विकल्प आपके लिए सही रहेगा। अयोध्या रेलवे मार्ग भारत के सभी प्रमुख शहरों के साथ जुड़ा हुआ है। आपके अपने शहर से अयोध्या के लिए काफी आसानी से ट्रेन मिल जाएगी।

अयोध्या में दो रेलवे स्टेशन है।

  • अयोध्या कैंट (जिसे फैजाबाद रेलवे स्टेशन भी जाना जाता है)
  • अयोध्या धाम

अयोध्या कैंट से राम जन्म भूमि मंदिर लगभग 10 किलोमीटर की दुरी पर है। आप वहां से ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा और बस के माध्यम से राम जन्म भूमि मंदिर तक जा सकते है। ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा में आपको 250 से 300 रुपये तक का चार्ज होगा।

अयोध्या धाम से राम जन्म भूमि मंदिर लगभग 2 किलोमीटर की दुरी पर है। आप वहां से ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा के माध्यम से राम जन्म भूमि मंदिर तक जा सकते है।

अयोध्या हवाई मार्ग से कैसे जाएँ?

अगर आप हवाई मार्ग से अयोध्या आना चाहते हो तो, यहाँ का नजदीकी एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु से आपको अयोध्या तक सीधी फ्लाइट मिल जाएँगी।

महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अयोध्या धाम की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। एयरपोर्ट से अयोध्या धाम के लिए आपको ऑटो रिक्शा (400 से 500 रुपये), टैक्सी (900 से 1000 रुपये), ई रिक्शा (250 से 300 रुपये), ई बस ( 40 से 50 रुपये) जैसे कई विकल्प मिल जायेंगे।

अयोध्या सड़क मार्ग से कैसे जाएँ?

अयोध्या भारत का मुख्य धार्मिक स्थल होने के कारण भारत के विभिन्न राज्यों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। अगर आप अपनी कार लेकर अयोध्या आना चाहते हो तो GPS या Google Maps का उपयोग करके आसानी से अयोध्या पहुँच सकते हो।

अगर अयोध्या आप बस के माध्यम से आना चाहते हो तो UPSRTC (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) की नियमित बस सेवाएँ लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, और गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों से अयोध्या के लिए चलती हैं।

इसके अलावा अयोध्या जाने के लिए कई प्राइवेट a/c और नॉन a/c बस की सुविधा भी मौजूद है। UPSRTC की वेबसाइट या RedBus, Paytm और MakeMyTrip जैसे ऐप्स का उपयोग करके आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

यदि आप अधिक आरामदायक यात्रा चाहते हैं, तो आप Ola Outstation, Uber Intercity, या स्थानीय टैक्सी सर्विसेज़ का उपयोग कर सकते हैं।

लखनऊ से अयोध्या के लिए टैक्सी का किराया लगभग ₹2,500-₹4,000 (राउंड ट्रिप) हो सकता है।

अयोध्या में कैसे घूमें?

अयोध्या एक धार्मिक स्थल होने की वजह से यहाँ पर मंदिर और घाट की संख्या ज्यादा है। अयोध्या पहुंचने के बाद आप पैदल, रिक्शा और ई-रिक्शा और प्राइवेट टैक्सी के जरिये भिन्न भिन्न स्थल पर घूम सकते हो।

प्रमुख स्थलों के इतिहास और महत्व समझने के लिए अपने साथ एक गाइड जरूर रखें।

अयोध्या में रुकने की जगह

अयोध्या एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल होने के कारण यहाँ पर हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। अयोध्या में रुकने के लिए कई विकल्प मौजूद है। आप अपने बजट के अनुसार विकल्प पसंद कर सकते हो।

अयोध्या में कई धर्मशाला और आश्रम भी हैं, जहां पर आपको एसी और नॉन एसी के कमरे मिल जाएंगे। इसके अलावा यहाँ पर होटल, गेस्ट हाउस और 3 और 5 स्टार होटल की भी सुविधा आपको मिल जाएँगी।

आपको प्रति रात ₹200-₹500 रुपये में साधारण कमरे, बुनियादी सुविधा और शुद्ध शाकाहारी भोजन वाले धर्मशालाएं और आश्रम मिल जायेंगे।

अगर आप थोड़ा आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं वाला विकल्प चाहते हैं, तो बजट होटल बेहतर विकल्प है इसके लिए आपको प्रति रात 800 से 1000 रुपये की लागत लग सकती है।

आधुनिक सुविधाएं, एसी कमरे, स्विमिंग पूल, स्पा, हाई-क्लास रेस्टोरेंट और 24×7 सेवा जैसे विकल्प वाली 3 और 5 स्टार लक्जरी होटल्स भी यहाँ पर आपको मिल जाएँगी। जिसके लिए आपको 2000 से 5000 रुपये का खर्चा लग सकता है।

अयोध्या घूमने में कितना खर्च आएगा?

अयोध्या घूमते वक्त साथ में क्या रखें?

निष्कर्ष

अयोध्या केवल एक नगर नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और संस्कृति का संगम है। इस आर्टिकल में हमने आपको अयोध्या में घूमने की जगह ( Ayodhya Me Ghumne ki Jagah), अयोध्या की यात्रा से जुड़ी कई आवश्यक सभी जानकरी डिटेल में बताई है। आशा करते है की यह आर्टिकल आपको अयोध्या की यात्रा करने में मददगार साबित होगा।

अगर आप के पास इस आर्टिकल के सम्बंधित कोई भी सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं। हम उसे जल्द की अपडेट करेंगे। आर्टिकल पसंद आया हो तो उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें ताकि अयोध्या जाने वालों को यह आर्टिकल उपयोगी हो सके।

यह भी पढ़ें :

25+वृंदावन में घूमने की जगह, दर्शनीय स्थल, खर्चा और जाने का समय

Leave a Comment