Daman Me Ghumne Ki Jagah: दमन एक छोटा मगर बेहद खूबसूरत केंद्रशासित प्रदेश है, जो भारत के पश्चिम भाग में स्थित है। गुजरात, महाराष्ट्र और अरब सागर के बीच बसा दमन शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी मशहूर है।
दमन का इतिहास लगभग 2000 वर्ष पुराना है। कभी यह गोवा का हिस्सा हुआ करता था। यहां का शांत समुद्र तट, हरे-भरे जंगल, लहराते पेड़-पौधे प्राचीन किले, चर्च और मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है।
दमन मुंबई से 183 किमी की दूरी पर, अहमदाबाद से 363 किमी, दिल्ली से 1200 किमी और उदयपुर से 608 किमी दूरी पर स्थित है। साल भर देश-विदेश से असंख्य पर्यटक यहां की सुंदरता का आनंद लेने आते हैं।
अगर आप भी सर्दी या गर्मी की छुट्टियों में दमन जाना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह पर हो क्योंकि इस लेख में हम आपको दमन कैसे जाएँ?, दमन में कहा रुके?, दमन में घूमने की जगह कौन -कौन सी है? (Daman Me Ghumne ki Jagah), दमन जाने में कितना खर्चा होता है? इत्यादि चीजों के बारे में आवश्यक जानकरी देंगे, तो कृपया आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
दमन में घूमने की जगह | Daman Me Ghumne ki Jagah
दमन घूमने से पहले
दमन जाने से पहले आप उनके बारे में कुछ रोचक जानकरी पढ़ें।
- दमन को अक्सर “छोटा गोवा” कहा जाता है, क्योंकि यहाँ भी बीच, समुद्री खाना, और पुर्तगाली आर्किटेक्चर का जबरदस्त संगम देखने को मिलता है।
- दमन पर लगभग 450 वर्षों तक पुर्तगालियों का शासन रहा। यह 1961 में भारत का हिस्सा बना।
- दमन में दमनगंगा नदी बहती है, जो दमन को दो भागों में विभाजित करती है। नानी दमन (छोटा दमन) और मोती दमन (बड़ा दमन)
- दमन में शराब पर कोई पाबंदी नहीं है।
- मोती दमन किले के भीतर एक जगह ऐसी है जहाँ पर एक पुराना तोप और कहा जाता है कि किले के नीचे भूमिगत सुरंगें भी हैं, जो पुराने समय में भागने के लिए बनाई गई थीं।
- नानी दमन में स्थित St. Jerome Fort में रात के समय कुछ अजीब आवाज़ें सुनाई देती हैं।
- वर्तमान में दमन को “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित किया जा रहा है
दमन में घूमने की जगह (Daman Tourist Places in Hindi)
मोटी दमन किला (Moti Daman Fort)
दमन का मोटी दमन किला का निर्माण 1559 ईस्वी में पुर्तगालियों द्वारा करवाया गया था। यह किला लगभग 30,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
मुस्लिम शासकों के आक्रमणों से सुरक्षा पाने के उद्देश्य से यह किला बनवाया गया था। किले की मजबूत दीवारें, ऊँचे बुर्जों और गहरी खाइयों को देखकर यह समझना आसान हो जाता है कि यह दुश्मनों से सुरक्षा का एक मजबूत केंद्र रहा होगा।
किले के भीतर चर्च, आवासीय भवन, जलाशय और सैनिकों के ठहरने की व्यवस्था भी थी। आज यह किला अपने ऐतिहासिक महत्व और भव्यता के कारण पर्यटकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है।
इसकी कलात्मक बनावट, विशाल दीवारें और समुद्र के किनारे स्थित होना इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाता है। हर वर्ष देश-विदेश से हजारों पर्यटक इस किले की भव्यता और इतिहास से रूबरू होने आते हैं।
देवका बीच (Devka Beach)
दमन का देवका बीच प्राकृतिक सौंदर्य और शांति का अद्भुत संगम है। यह समुद्री तट अपने खूबसूरत दृश्यों और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।
हर वर्ष हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक यहां आते हैं, ताकि वे इस मनमोहक तट की लहरों, रेत और आसमान के बदलते रंगों का आनंद ले सकें। यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का एहसास किसी दिव्य अनुभव से कम नहीं है।
बीच के पास एक छोटा सा अम्यूज़मेंट पार्क भी है, जहाँ बच्चे और परिवार के लोग झूलों और खेलों का आनंद ले सकते हैं। इस पार्क में प्रवेश के लिए ₹10 का मामूली शुल्क लिया जाता है।
वहीं, देवका बीच पर आप फोटोग्राफी, घुड़सवारी और ऊँट की सवारी जैसी मज़ेदार गतिविधियों का अनुभव कर सकते हैं। न रोमांचक सवारियों का शुल्क लगभग ₹50 से ₹100 के बीच होता है।
मिरासोल लेक गार्डन (Mirasol Lake Garden)
देविका बीच से 1.5 किलोमीटर दूर स्थित मीरासोल लेक गार्डन दमन में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहाँ की हरियाली, तालाब और साफ-सुथरा वातावरण पर्यटकों को शांति और ताज़गी का एहसास कराता है।
जम्पोर बीच (Jampore Beach)
जम्पोर बीच देवका बीच से कुछ किलोमीटर दूर स्थित दमन का एक खूबसूरत और शांत समुद्र तट है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आरामदायक माहौल के लिए प्रसिद्ध है।
यहाँ की सुनहरी रेत, साफ़ नीला पानी, और ठंडी समुद्री हवाएँ हर किसी का मन मोह लेने वाली खूबसूरती प्रदान करती हैं।
सेंट जेरोम किला (St. Jerome Fort)
सेंट जेरोम किला पुर्तगालियों द्वारा 16वीं सदी में बनवाया गया था और यह दमन के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।
दमन में लोकप्रिय स्थानीय भोजन
जब आप दमन आएं, तो यहां के स्थानीय भोजन का आनंद लेना न भूलें। दमन की खास पहचान यहाँ की पारसी और पुर्तगाली व्यंजन हैं। ये खास व्यंजन दमन के खानपान को एक अलग ही रंग और स्वाद प्रदान करते हैं।
चाहे आप शाकाहारी हों या मांसाहारी, यहां हर स्वाद के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है। गुजराती थाली की हो या महाराष्ट्रीयन तड़का, चाइनीज़ का मसाला हो या पुर्तगाली का अनोखा स्वाद — दमन का खाना हर दिल को खुश कर देता है।
बड़े-बड़े रेस्टोरेंट्स में आप दक्षिण भारत की स्वादिष्ट साउथ इंडियन डिशेज़ से लेकर इटालियन पास्ता, कॉन्टिनेंटल फ्यूज़न, और चाइनीज़-फ्यूजन जैसे इंटरनेशनल फ्लेवर का आनंद ले सकते हैं, साथ ही पूरे देश के अलग-अलग राज्यों के अनोखे जायकों को भी ट्राई कर सकते हैं।
यहां के प्रमुख व्यंजनों में शामिल हैं:
- फिश करी और राइस (समुद्री भोजन प्रेमियों के लिए)
- ढोकला और थेपला (गुजराती स्वाद)
- पास्ता, मंचूरियन, नूडल्स (चाइनीज़ और इटालियन फ्लेवर)
- पारसी एग करी, साली बोटी (पारसी खासियत)
- पोर्क सलाद (पुर्तगाली व्यंजन)
- ब्रेड पुडिंग (पुर्तगाली मीठा)
- चिकन करी और बटर नान (मसालेदार भारतीय-विदेशी कॉम्बिनेशन)
- मिठाई में फेणी और हलवा (स्थानीय मिठाइयाँ)
दमन घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit Daman)
अगर आपने दोस्तों या परिवार के साथ दमन घूमने का प्लान बना लिया है, तो अप्रैल से अक्टूबर के बीच का समय सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान यहां का मौसम न तो बहुत गर्म होता है और न ही अत्यधिक ठंडा।
गर्मी (मार्च से जून तक)
गर्मी के मौसम में दमन का तापमान 30°C से 38°C के बीच रहता है। हालांकि, यहां की समुद्री हवाएँ गर्मी को काफी हद तक कम कर देती हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहता है।
अप्रैल से जून के बीच हल्की-फुहारें भी होती हैं, जो यात्रियों को ठंडक का एहसास कराती हैं। यह समय बीच पर घूमने और वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने के लिए उपयुक्त माना जाता है।
मानसून (जुलाई से सितंबर तक)
मानसून के मौसम में दमन में अच्छी-खासी बारिश होती है। हरियाली चारों ओर छा जाती है और समुद्र का रंग भी गहरा नीला हो जाता है। हालांकि भारी बारिश के कारण बीच पर घूमने-फिरने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
लेकिन अगर आप प्राकृतिक नजारों और बारिश की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, तो मानसून भी एक बढ़िया समय है। इस दौरान पर्यटक कम होते हैं, जिससे भीड़-भाड़ से बचा जा सकता है।
सर्दी (अक्टूबर से फरवरी तक)
दमन की सर्दी बहुत ज्यादा कड़क नहीं होती, तापमान 15°C से 25°C के बीच रहता है। यह मौसम यात्रा के लिए सबसे आरामदायक माना जाता है। ठंडी और सुखद हवाएं, साफ आसमान, और खुशनुमा मौसम दमन के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए उपयुक्त माहौल बनाते हैं।
दिसंबर और जनवरी में यहाँ का वातावरण खासा खुशनुमा रहता है, जिससे यह परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए एकदम सही समय है।
दमन में रुकने की व्यवस्था
दमन एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के कारण यहां पर रुकने की उत्तम और विविध विकल्प उपलब्ध है। अगर आप साधारण और सस्ते ठहराव की तलाश में हैं, तो यहाँ धर्मशालाएँ और आश्रम भी मौजूद हैं, जहाँ प्रति रात लगभग ₹500 से ₹1000 में ठहर सकते हैं।
अगर आप थोड़ा अधिक आराम और सुविधाएं चाहते हैं, तो होटल और रिसॉर्ट्स में ₹3000 से ₹5000 प्रति रात की लागत से शानदार स्टे का आनंद ले सकते हैं।
बजट होटल और धर्मशाला
- सिद्धार्थ लॉज
- श्री कृष्ण धर्मशाला
- अंजना होटल
- अग्निहोत्री गेस्ट हाउस
मिड-रेंज होटल्स
- Hotel Sun Park
- Hotel Shalimar
- Hotel Silver Sands
- Hotel Hillview
लग्जरी होटल्स और रिसॉर्ट्स
- The Deltin
- Hotel Tathastu
- Hotel Sea View
- Golden Sands Beach Resort
दमन में अधिकतर होटल्स और रिसॉर्ट्स प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे देवका बीच, जम्पोर बीच, और मोटी दमन किले के आसपास ही स्थित हैं, जिससे आपको यात्रा के दौरान कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
टिप: यदि आप पीक सीज़न (गर्मियों या त्योहारों) में घूमने के लिए, तो पहले से ऑनलाइन बुकिंग कर लेना एक समझदारी भरा निर्णय होगा।
दमन कैसे जाएं?
अगर आप दमन घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि दमन तक सीधी हवाई, रेल या सड़क सेवाएं सीमित हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको पहले नजदीकी शहरों तक पहुँचना होता है और वहां से टैक्सी या लोकल ट्रांसपोर्ट के जरिए आगे की यात्रा करनी पड़ती है।
आप अपने बजट और समय के अनुसार यहाँ पर आने के लिए कोई एक विकल्प पसंद कर सकते हो हालाँकि रेलमार्ग के जरिये आप कम बजट में और आसानी से दमन पहुँच सकते हो।
हवाई मार्ग से दमन कैसे पहुँचे?
दमन में फिलहाल कोई हवाई अड्डा नहीं है, इसलिए यहां सीधी फ्लाइट सेवा उपलब्ध नहीं है। यदि आप फ्लाइट से यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले सूरत हवाई अड्डा (गुजरात) पहुँचना होगा, जो दमन से लगभग 80 किलोमीटर दूर है।
- सूरत एयरपोर्ट भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु आदि से जुड़ा हुआ है।
- एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही टैक्सी सेवाएं उपलब्ध होती हैं, जिनसे आप लगभग 2 घंटे में दमन पहुंच सकते हैं।
- टैक्सी में बैठने से पहले किराए की बातचीत अवश्य कर लें।
रेल मार्ग से दमन कैसे पहुँचे?
भारत के किसी भी रेलवे स्टेशन से दमन के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको सबसे पहले वापी रेलवे स्टेशन (गुजरात) पहुँचना होगा, जो दमन से केवल 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- वापी रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख रेलवे नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
- स्टेशन से टैक्सी, ऑटो या लोकल बस द्वारा दमन पहुँचना बेहद आसान है।
सड़क मार्ग से दमन कैसे पहुँचे?
दमन सीधे तौर पर नेशनल हाईवे नेटवर्क से नहीं जुड़ा है, लेकिन वापी इसका सबसे नजदीकी शहर है। अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको पहले वापी पहुँचना होगा।
- वापी से दमन की दूरी लगभग 10-15 किलोमीटर है।
- वापी से टैक्सी या ऑटो से आप आसानी से दमन पहुँच सकते हैं।
- गुजरात, महाराष्ट्र और मुंबई से वापी तक सड़क मार्ग की स्थिति काफी अच्छी है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको दमन में घूमने की जगह ( Daman Me Ghumne ki Jagah), दमन की यात्रा से जुड़ी कई आवश्यक सभी जानकरी डिटेल में बताई है। आशा करते है की यह आर्टिकल आपको दमन की यात्रा करने में मददगार साबित होगा।
अगर आप के पास इस आर्टिकल के सम्बंधित कोई भी सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं। हम उसे जल्द की अपडेट करेंगे। आर्टिकल पसंद आया हो तो उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें ताकि वृंदावन जाने वालों को यह आर्टिकल उपयोगी हो सके।
यह भी पढ़ें :