Shirdi Me Ghumne Ki Jagah : शिरडी, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बसा, न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि आस्था, शांति और भक्ति का केंद्र भी है। यह पवित्र नगरी साईं बाबा के जीवन, उनके उपदेशों, और उनके चमत्कारों की गवाह रही है।
हर साल लाखों श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए आते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करते हैं। साईं बाबा ने अपने पूरे जीवन में प्रेम, सहिष्णुता, और “सबका मालिक एक” का संदेश दिया, जो आज भी शिरडी के हर कोने में गूंजता है।
चाहे आप श्रद्धा और भक्ति में डूबना चाहते हों, या प्रकृति और सांस्कृतिक धरोहर का आनंद लेना चाहते हों, या फिर इतिहास प्रेमी हो सबके लिए शिरडी एक सर्वोत्तम स्थान है।
अगर आप भी सर्दी या गर्मी की छुट्टियों में शिरडी जाना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह पर हो क्योंकि इस लेख में हम आपको शिरडी कैसे जाएँ?, शिरडी में कहा रुके?,
शिरडी में घूमने की जगह कौन -कौन सी है? (Shirdi Me Ghumne ki Jagah), शिरडी जाने में कितना खर्चा होता है? इत्यादि चीजों के बारे में आवश्यक जानकरी देंगे, तो कृपया आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
शिरडी में घूमने की जगह | Shirdi Me Ghumne ki Jagah
शिरडी घूमने से पहले
- साईं बाबा मंदिर भारत के सबसे अमीर धार्मिक स्थलों में से एक है।
- साईं बाबा का समाधि मंदिर 1922 में उनके भक्तों द्वारा बनवाया गया था।
- शिरडी में पुरे साल के दौरान 2 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है।
- हर गुरुवार को साईं बाबा की पालकी निकाली जाती है, इस दिन भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ होती है।
- यहां रहने और खाने की कोई चिंता करने की ज़रूरत नहीं होती, क्योंकि मंदिर में लंगर प्रसाद और रहने की व्यवस्था है।
- मान्यता है कि साईं बाबा अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते।
- साईं बाबा मंदिर में दिन में चार बार आरती होती है: काकड़ आरती (सुबह), मध्यान्ह आरती (दोपहर), धूप आरती (शाम), शेज आरती (रात)
शिरडी में घूमने की जगह (Shirdi Tourist Places in Hindi)
- साईं बाबा समाधि मंदिर
- द्वारकामाई मस्जिद
- लेंडि बाग
- चावड़ी
- साईं बाबा का रसोईघर (हवेली)
- नीम का पेड़ (लेंडि बाग)
- साईं आश्रम
- शिर्षी (साईं बाबा का गांव)
- साईं बगीचादर्शन कक्ष (द्वारकामाई मस्जिद)
- साईं संग्रहालय
- गुरुपूर्णिमा उत्सव स्थल
- राम मंदिर
- हनुमान मंदिर
- शिरडी झील (जलगांव)
- साईं बाबा का मकबरा (अल्पायु मंदिर)
शिरडी में लोकप्रिय स्थानीय भोजन
शिरडी एक धार्मिक स्थल है इसलिए यहाँ पर शाकाहारी खाना मिलता है। शिरडी महाराष्ट्र राज्य में होने की वजह से यहां का भोजन महाराष्ट्रियन स्वाद के साथ-साथ दक्षिण भारतीय व्यंजनों का मेल है।
आप शिरडी घूमने जा रहे है तो निम्नलिखित व्यंजनों (dishes) का आंनद लेना न भूले।
- पूरण पोली: यह एक महाराष्ट्र का पारंपरिक व्यंजन है, जिसे गुड़ और चने की दाल बनाया जाता है।
- मिसल पाव: यह तीखा और मसालेदार नाश्ता है, जो रसेदार मसाले और पाव (ब्रेड) के साथ परोसा जाता है।
- वड़ा पाव: महाराष्ट्र का प्रसिद्ध स्नैक।
- झुनका भाकर: बेसन से बना एक पारंपरिक व्यंजन, जिसे बाजरे की रोटी के साथ खाया जाता है।
- इडली-सांभर, उत्तपम और डोसा
- कांदाभजी (प्याज के पकौड़े)
- गन्ने का रस
शिरडी घूमने का सही समय
शिरडी एक धार्मिक स्थल है। यहाँ पर देशभर से भक्तों साईं बाबा के दर्शन के लिए आते है। अगर आप भी शिरडी घूमने का प्लान बना रहे हो तो आप कभी भी शिरडी दर्शन करने और घूमने के लिए आ सकते है लेकिन हम आपको बता दें की शिरडी घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है।
अक्टूबर से मार्च के बीच मौसम ठंडा और सुहावना होता है। सर्दियों के मौसम के दौरान तापमान 12°C और 27°C के बीच होता है। आप आसानी और आराम से पवित्र स्थलों में घूम सकते हो।
शिरडी में अप्रैल से जून तक गर्मियों का मौसम होता है और इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। गर्मी के कारण दिन में यात्रा थोड़ी असुविधाजनक हो सकती है, लेकिन सुबह और शाम का समय ठंडा और अनुकूल होता है।
जुलाई और अगस्त के महीनों में यहाँ पर बारिश होती है। बारिश के तापमान 23 से 33 डिग्री तक गिर जाता है। मंदिर और आसपास का वातावरण हरा-भरा होता है फिर भी इस मौसम में कम पर्यटक घूमने के लिए आते है। बारिश की वजह से आपको भीड़ तो कम मिल जाएँगी लेकिन आपकी यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शिरडी कैसे जाएं?
शिरडी देश के सबसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों में से एक है, जहां न केवल भारत से बल्कि विदेशों से भी लाखों भक्त और पर्यटक आते हैं। शिरडी ट्रेनों, बसों और उड़ानों के अच्छे नेटवर्क के साथ भारत के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
रेलमार्ग से शिरडी कैसे जाएँ?
अगर आप ट्रेन के जरिए शिरडी जाना चाहते हो तो, आपकी यात्रा काफी सुविधाजनक और सस्ती हो सकती है। शिरडी देश के ट्रेनों के अच्छे नेटवर्क के माध्यम से जुड़ा हुआ है।
शिरडी का खुद का रेलवे स्टेशन है, जिसका नाम साईं नगर शिरडी रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन से शिरडी मंदिर से केवल 3 किलोमीटर की दूरी पर है।
यह रेलवे स्टेशन चेन्नई, मुंबई, विशाखापट्टनम, नागपुर, लखनऊ, सिकंदराबाद और मैसूर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप ट्रेन के माध्यम से साईं नगर शिरडी रेलवे स्टेशन तक आ सकते हो और वहीं से शिरडी पहुंचने के लिए आपको महाराष्ट्र के परिवहन की बसें, टैक्सी और कैब मिल जाएगी।
हवाई मार्ग से शिरडी कैसे जाएं?
अगर आप हवाई मार्ग से शिरडी जाना चाहते हो तो, नजदीकी हवाई अडडा काकड़ी गांव में स्थित शिरडी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है। शिरडी हवाई अड्डे से शिरडी मंदिर की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। वहां उतरने के बाद आप टैक्सी और कैब करके लगभग 20 मिनिट में शिरडी पहुँच सकते हो।
शिरडी जाने के लिए आप मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए भी फ्लाइट ले सकते हो। मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिए प्रमुख भारतीय शहरों जैसे औरंगाबाद, बैंगलोर, भोपाल, इलाहाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर और कोलकाता से नियमित फ्लाइट होती हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से शिरडी साईं बाबा मंदिर की दूरी लगभग 238 किलोमीटर है। आपको इतनी दूरी तय करने के लिए लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगेगा।
अगर आप पुणे या उसके आसपास के विस्तार से हवाई मार्ग के द्वारा शिरडी पहुंचना चाहते हो तो, पुणे में लोहेगांव हवाई अड्डा है, एयर इंडिया, गोएयर, स्पाइसजेट, एयरएशिया इंडिया और जेट एयरवेज यहां से बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, गोवा, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और नागपुर के लिए नियमित फ्लाइट होती है।
लोहेगांव हवाई अड्डा से शिरडी साईं बाबा मंदिर की दुरी लगभग 190 किमी दूर है। पुणे से शिरडी पहुंचने में लगभग 4 घंटे लगते हैं।
रोडमार्ग से शिरडी कैसे जाएं?
रोड मार्ग से भी आप काफी सरल और आरामदायक सफर करके भी शिरडी पहुँच सकते हो। भारत के प्रमुख शहरों से शिरडी मंदिर तक की रोड कनेक्टिविटी काफी अच्छी है।
रोड मार्ग से शिरडी जाने के लिए आप महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट (MSRTC) की बसें, प्राइवेट बसें, प्राइवेट कार/टैक्सी और ऑनलाइन कैब सर्विस (जैसे, ओला/उबर) का उपयोग अपने बजट और समय के हिसाब से कर सकते हो।
भारत के प्रमुख शहरों से शिरडी साईं बाबा मंदिर की दूरी :
शहर का नाम | शिरडी से दूरी (किमी) | आवश्यक समय (सड़क मार्ग से) |
---|---|---|
मुंबई | 240 किमी | 5-6 घंटे |
पुणे | 200 किमी | 4-5 घंटे |
नाशिक | 90 किमी | 2 घंटे |
औरंगाबाद | 125 किमी | 3 घंटे |
नागपुर | 620 किमी | 12-13 घंटे |
बेंगलुरु | 1,000 किमी | 16-18 घंटे |
हैदराबाद | 560 किमी | 10-11 घंटे |
चेन्नई | 1,200 किमी | 20-22 घंटे |
दिल्ली | 1,400 किमी | 24-26 घंटे |
कोलकाता | 1,800 किमी | 30-32 घंटे |
इंदौर | 415 किमी | 8-9 घंटे |
भोपाल | 600 किमी | 11-12 घंटे |
जयपुर | 1,100 किमी | 20-22 घंटे |
शिरडी में रुकने की जगह
शिरडी में रुकने के लिए कई प्रकार की सुविधाजनक और किफायती जगहें उपलब्ध हैं। यहाँ पर साईं बाबा ट्रस्ट द्वारा संचालित धर्मशालाएँ, होटल, गेस्ट हाउस और लॉज सभी बजट के अनुरूप मिलते हैं।
हमने आपको यहाँ पर कुछ अच्छी और सुविधा वाली रुकने की जगह के लिस्ट दिए है, जो आपकी मदद कर सकते है।
धर्मशालाएँ
- साईं आश्रम
- भक्त निवास
- धर्मशाला भवन
बजट होटल्स
- साईं सहवास
- साईं लीला होटल
- होटल साईं चंद्रा
मिड-रेंज होटल्स
- स्टर्लिंग शिरडी
- होटल सूर्योदय
- साईं पैलेस होटल
लग्जरी होटल्स
- सुन-एन-सैंड होटल
- स्टैच्यू होटल्स
- होटल साई ग्रैंड इन
- त्योहारों, छुट्टियों और विशेष आयोजनों के दौरान भीड़ अधिक होती है, इसलिए पहले से बुकिंग कर लें।
- मंदिर के पास ठहरने से यात्रा सुविधाजनक होती है।
- बुकिंग के लिए वेबसाइट जैसे MakeMyTrip, Booking.com, और Trivago का उपयोग कर सकते हैं।
शिरडी में कैसे घूमे?
शिरडी और उनके आसपास कई दर्शनीय और घूमने लायक स्थल है। आप नजदीकी स्थल के लिए पैदल चलकर भी जा सकते हो। स्थानीय जगह पर घूमने के लिए ऑटो-रिक्शा और प्राइवेट कैब का उपयोग कर सकते हो।
शिरडी घूमने का खर्चा
शिरडी जाने का खर्चा (Shirdi jane ka kharcha) आपके प्रवास के समय, रुकने की जगह, आप वहां पर कैसा खाना खाते है?, आप शिरडी कैसे पहुँचते है और वहां क्या गतिविधियां करते है उस पर निर्भर करता है। यहाँ एक सामान्य विवरण है।
यात्रा प्रकार | 1 दिन | 2 दिन |
---|---|---|
बजट यात्रा | ₹1,500-₹3,000 | ₹3,000-₹5,000 |
मिड-रेंज यात्रा | ₹4,000-₹6,000 | ₹6,000-₹9,000 |
लग्जरी यात्रा | ₹8,000+ | ₹12,000+ |
- अगर आप सामान्य बजट में घूमना चाहते हो तो ट्रैन या सरकारी बस से यात्रा करें।
- शिरडी साईं बाबा में लंगर लगता है, वहां पर शुद्ध, सात्विक और शाकाहारी खाना बिलकुल मुफ्त मिलता है।
- बजट यात्रा के लिए सस्ते और आरामदायक गेस्ट हाउस और धर्मशाला में रुके। गेस्ट हाउस और धर्मशाला लग्जरी होटल से काफी किफायती होते है।
- जब भी आप यात्रा करें तो शेयरड टैक्सी में यात्रा करना पसंद करें। शेयरड टैक्सी में सफर करने से किराया कई लोगों के बीच बंट जाता है, जिससे यह प्राइवेट टैक्सी की तुलना में सस्ता होता है।
शिरडी घूमते समय साथ में क्या रखें?
यहाँ हमने शिरडी में घूमते समय साथ में रखनेवाली चीज़ों की चेक लिस्ट आपके साथ शेयर की है। आप एक बार ध्यान जरूर दीजिए।
- फ़ोन और चार्जर
- आईडी प्रमाण (पासपोर्ट, आधार कार्ड या लाइसेंस)
- डेबिट/क्रेडिट कार्ड
- प्रार्थना माला
- भजन पुस्तक या आध्यात्मिक पाठ
- व्यक्तिगत दवा
- पानी की बोतल
- सनस्क्रीन और लिप बाम
- बैंड-एड्स, एंटीसेप्टिक्स और पेनकिलर मेडिसिन
- छाता या रेनकोट (अगर बारिश का मौसम हो तो)
- धूप का चश्मा और टोपी ( खासकर गर्म मौसम के दौरान )
- सिर ढकने के लिए स्कार्फ या शॉल
- कैमरा
- छोटा बैग या बैकपैक( मंदिर दर्शन और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के दौरान आवश्यक सामान आराम से ले जाने के लिए)
- नोटबुक और पेन
- आरामदायक जूते
निष्कर्ष
शिरडी में शांति और आध्यात्मिकता का अनोखा अनुभव होता है। इस आर्टिकल में हमने आपको शिरडी में घूमने की जगह ( Shirdi Me Ghumne ki Jagah), शिरडी की यात्रा से जुड़ी कई आवश्यक सभी जानकरी डिटेल में बताई है। आशा करते है की यह आर्टिकल आपको शिरडी की यात्रा करने में मददगार साबित होगा।
अगर आप के पास इस आर्टिकल के सम्बंधित कोई भी सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं। हम उसे जल्द की अपडेट करेंगे। आर्टिकल पसंद आया हो तो उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें ताकि शिरडी जाने वालों को यह आर्टिकल उपयोगी हो सके।
यह भी पढ़ें :
15+मथुरा में घूमने की जगह, दर्शनीय स्थल, खर्चा और जाने का समय
25+अयोध्या में घूमने की जगह, दर्शनीय स्थल, खर्चा, जाने का समय