Nainital Me Ghumne Ki Jagah : उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक नैनीताल समुद्र तल से 2084 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। नैनीताल ना केवल प्रेमीयुगल के लिए बल्कि फॅमिली और सोलो ट्रैवलर के लिए सर्वोत्तम स्थल है।
नैनीताल अपनी जिलों, पहाड़ी सौंदर्य , ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग के लिए मशहूर है। दिल्ली से मात्र 300 किलोमीटर दूर नैनीताल आपके मन को शांत और सुकून उर्जा प्रदान करेगा।
अगर आप भी सर्दी या गर्मी की छुट्टियों में नैनीताल जाना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह पर हो क्योंकि इस लेख में हम आपको नैनीताल कैसे जाएँ?, नैनीताल में कहा रुके?, नैनीताल में घूमने की जगह कौन -कौन सी है? (Vrindavan Me Ghumne ki Jagah), नैनीताल जाने में कितना खर्चा होता है? इत्यादि चीजों के बारे में आवश्यक जानकरी देंगे, तो कृपया आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
नैनीताल में घूमने की जगह | Nainital Me Ghumne ki Jagah
नैनी झील (Naini Lake)

नैना देवी मंदिर (Naina Devi Temple)
नैनी झील के उत्तरी किनारे पर स्थित है नैना देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि माता सती की दो आँखें (नयन) यहाँ गिरी थीं, इसलिए इस स्थान को “नैना देवी” के नाम से जाना जाता है।
यहाँ पर नवरात्रि के दौरान काफी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए आते है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर आपको आध्यात्मिक और प्राकृतिक शांति प्रदान होगी।

नैनीताल चिड़ियाघर (Nainital Zoo)

इको केव गार्डन (Eco Cave Park)

स्नो व्यू पॉइन्ट (Snow View Point)

टीफिन टॉप (Tiffin Top)

मॉल रोड़
नैनीताल के बड़ा बाजार से 200 मीटर की दुरी पर मॉल रोड है। यहाँ पर आपको अलग अलग प्रकार की होटल, बैंक, शोरूम, डिपार्टमेंट स्टोर, दुकानें, रेस्तरां और कैफे मिल जायेंगे। जो लोग शॉपिंग करने के दीवाने है, उनके लिए यह एक बेहतरीन स्थान है।
द मॉल रोड़ नैनीताल झील के किनारे-किनारे चलती है। नैनीताल के केंद्र से होकर गुजरने वाली इस रोड़ का निर्माण अंग्रेज़ों ने किया था। यह नैनीताल झील के उत्तर और दक्षिण पश्चिम कोने को जोड़ता है जिसे मल्लीताल और तल्लीताल के नाम से जाना जाता है।
नैनीताल घूमने का सही समय
नैनीताल एक पॉपुलर हिल स्टेशन है। हिल स्टेशन होने के कारण यह हर मौसम में अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करता है।
नैनीताल कैसे जाएं?
नैनीताल भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ पहुँचने के लिए आप सड़क, ट्रेन या हवाई मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हवाई मार्ग से नैनीताल कैसे जाएँ?
नैनीताल में कोई सीधा एयरपोर्ट नहीं है, लेकिन नज़दीकी एयरपोर्ट से टैक्सी या बस से आसानी से पहुँचा जा सकता है। नैनीताल से 70 किमी दूर पंतनगर एयरपोर्ट है। पंतनगर से नैनीताल तक टैक्सी (₹1500-₹2000) या बस (₹200-₹300) मिल जाती है
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु से पंतनगर के लिए सीमित फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। आप चाहो तो दिल्ली या देहरादून तक फ्लाइट ले सकते है फिर सड़क मार्ग से नैनीताल पहुँच सकते है।
रेल मार्ग से नैनीताल कैसे जाएं?
नैनीताल में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है, लेकिन नज़दीकी रेलवे स्टेशन से टैक्सी या बस आसानी से मिल जाती है।
नज़दीकी रेलवे स्टेशन:
- काठगोदाम रेलवे स्टेशन (KGM) – नैनीताल से 35 किमी दूर
- हल्द्वानी रेलवे स्टेशन (HDW) – नैनीताल से 40 किमी दूर
दिल्ली से ट्रेन ऑप्शन:
- Ranikhet Express – रात में ट्रेन लेकर सुबह हल्द्वानी/काठगोदाम पहुँच सकते हैं।
- Uttar Sampark Kranti Express – अच्छी कनेक्टिविटी और कम समय में पहुँचती है।
- Kathgodam Shatabdi Express – तेज़ और आरामदायक ट्रेन सेवा।
स्टेशन से नैनीताल कैसे जाएं?
- टैक्सी: काठगोदाम से नैनीताल के लिए ₹1000-₹1500 में टैक्सी मिल जाती है।
- शेयरिंग टैक्सी/बस: ₹150-₹300 में हल्द्वानी/काठगोदाम से सीधी बस मिल जाती है।
सड़क मार्ग से नैनीताल कैसे जाएं?
नैनीताल में रुकने की जगह
नैनीताल में रुकने के लिए कई तरह के ऑप्शन मिलते हैं – बजट होटल, लक्ज़री रिसॉर्ट, होमस्टे और गेस्ट हाउस। आप अपने बजट और सुविधा के अनुसार सही जगह चुन सकते हैं। यहाँ नैनीताल में रुकने के कुछ बेहतरीन विकल्प दिए गए हैं।
बजट होटल (₹1000 – ₹3000) – सस्ता और आरामदायक
अगर आप कम खर्च में अच्छा होटल चाहते हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट रहेंगे:
होटल हिमालय – नैनी झील के पास, बजट फ्रेंडली
होटल चाणक्य – मॉल रोड के पास, अच्छा व्यू
होटल न्यू भारत – मल्लीताल में सस्ता और आरामदायक
मिड-रेंज होटल (₹3000 – ₹6000) – कंफर्ट और बेहतरीन व्यू
अगर आप थोड़ा अच्छा स्टे चाहते हैं, तो ये होटल बढ़िया रहेंगे:
अल्का द लेकसाइड होटल – मॉल रोड पर, शानदार झील का नज़ारा
द नैनी रिट्रीट – अयारपट्टा हिल्स पर, खूबसूरत लोकेशन
शेरवानी हिलटॉप – हरी-भरी वादियों में शानदार होटल
लक्ज़री होटल और रिसॉर्ट (₹6000+) – प्रीमियम और शानदार सुविधाएँ
अगर आप नैनीताल में एक लक्ज़री स्टे चाहते हैं, तो ये बेस्ट रहेंगे:
मनु महारानी – शानदार इंटीरियर और बेहतरीन सर्विस
नेहरू रिज़ॉर्ट & स्पा – हिल व्यू और वेलनेस स्पा के साथ
सी.आर.एन रिज़ॉर्ट – शांति और लग्ज़री का बेहतरीन मेल
होमस्टे और गेस्ट हाउस (₹800 – ₹2500) – लोकल फील के साथ सस्ता स्टे
अगर आप नैनीताल में घर जैसा आराम चाहते हैं, तो ये अच्छे ऑप्शन हैं:
हिमालयन वुड्स होमस्टे – पंगोट में पहाड़ों के बीच
नेचर स्टे होमस्टे – भवाली रोड पर शांत माहौल में
सनराइज गेस्ट हाउस – बजट में बढ़िया ऑप्शन
कुछ जरूरी टिप्स :
- सीजन में होटल एडवांस बुक करें, क्योंकि नैनीताल में भीड़ ज्यादा होती है।
- ऑफ-सीजन में सस्ते रेट पर अच्छे होटल मिल सकते हैं।
- अगर आप बजट ट्रिप पर हैं, तो होमस्टे या गेस्ट हाउस बेस्ट हैं।
- मॉल रोड के होटल महंगे होते हैं, तो थोड़ा दूर रुकें और लोकल टैक्सी से घूमें।
नैनीताल में कैसे घूमे?
नैनीताल एक हिलस्टेशन है इसलिए यहाँ पर आप ज्यादातर स्थल पैदल ही घूम सकते हो। हिल स्टेशन पर पैदल घूमना एक बेहतरीन अनुभव होता है। आपको ट्रेकिंग पसंद है, तो टिफिन टॉप और स्नो व्यू पॉइंट तक पैदल जा सकते हैं।
अगर आप भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल जैसी दूर की जगहों पर जाना चाहते हैं, तो प्राइवेट टैक्सी और शेयरिंग टैक्सी आपके लिए एकदम सही विकल्प रहेगा। यहाँ पर आपको घूमने के लिए छोटे छोटे टेम्पो भी मिल जायेंगे।
यहाँ पर आप बोटिंग, रोपवे और घुड़सवारी जैसी गतिविधियों का आंनद भी ले सकते हो। जिसके लिए आपको 200 से 400 रुपये तक का खर्चा लग सकता है।
नैनीताल घूमने का खर्चा
नैनीताल घूमने का खर्चा आप कितने दिनों तक नैनीताल में रुकने वाले हो?, कहां पर रुकने वाले हो?, क्या क्या गतिविधियां करने वाले हो? और क्या खाना खानेवाले हो? इस पर निर्भर करता है।
हालांकि, यहाँ पर एक सामान्य अंदाजा दिया गया है कि नैनीताल घूमने में कितना खर्च आ सकता है:
- यदि आप दिल्ली से नैनीताल ट्रैन में आ रहे है तो आपको काठगोदाम या हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। वहां से आप बस या टैक्सी करके नैनीताल पहुँच सकते हो। ट्रेन का खर्च ₹300 से ₹1,500 के बीच हो सकता है, यह आपकी सीट क्लास (स्लीपर/सोपिरियर) और ट्रेन के समय पर निर्भर करेगा।
- यदि आप सरकारी या प्राइवेट बस के जरिये नैनीताल पहुँचना चाहते हो तो, खर्च ₹500 से ₹1,000 प्रति व्यक्ति हो सकता है। अगर आप प्राइवेट टैक्सी से यात्रा करना चाहते हैं तो इसका खर्च ₹8,000 से ₹12,000 हो सकता है।
- नैनी झील में नाव की सवारी का खर्च ₹100 से ₹500 तक हो सकता है, यह नाव के प्रकार और समय के हिसाब से बदलता है।
- ट्रैकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों का खर्च ₹500 से ₹2,000 तक हो सकता है। यह भी इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कौन सी गतिविधियाँ चुनते हैं।
- कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थलों (जैसे नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, आदि) पर प्रवेश शुल्क ₹20 से ₹100 तक हो सकता है। निजी या ग्रुप टूर के लिए शुल्क ₹500 से ₹2,000 तक हो सकता है।
- यदि आप सस्ते होटेल या गेस्ट हाउस में ठहरते हैं तो यहाँ का किराया ₹1,000 से ₹3,000 प्रति रात हो सकता है। छोटे होटेल्स या गेस्ट हाउस में कमरे के किराए की कीमत कम होगी।
- एक अच्छे मध्यम वर्गीय होटेल का किराया ₹3,000 से ₹6,000 प्रति रात तक हो सकता है, जिसमें सभी सुविधाएँ शामिल होंगी।
- अगर आप लक्जरी होटेल में ठहरना चाहते हैं तो इसकी कीमत ₹6,000 से ₹15,000 प्रति रात तक हो सकती है। लक्जरी रिसॉर्ट्स और होटल्स में सुविधाएं और कमरे उच्च स्तर के होते हैं।
- स्थानीय भोजन जैसे पराठे, चाय, स्नैक्स और हल्का भोजन करेंगे तो आपको एक व्यक्ति का खर्च ₹150 से ₹500 के बीच हो सकता है। एक अच्छे रेस्तरां में भोजन करने पर ₹500 से ₹1,200 प्रति व्यक्ति खर्च हो सकता है। यदि आप रिसॉर्ट में भोजन करना चाहते हैं, तो एक व्यक्ति का खर्च ₹1,500 से ₹2,500 तक हो सकता है।
कुल यात्रा खर्च (Total Estimated Cost)
यदि आप 5-7 दिनों के लिए नैनीताल की यात्रा करते हैं तो आपका कुल खर्च ₹15,000 से ₹35,000 तक हो सकता है, इसमें आवास, खानपान, यात्रा और गतिविधियाँ शामिल हैं।
यदि आप 2-3 दिनों के लिए यात्रा करते हैं, तो आपका कुल खर्च ₹6,000 से ₹15,000 तक हो सकता है, यदि आप सस्ते विकल्पों को पसंद करते हो तो।
नैनीताल घूमते समय साथ में क्या रखें?
नैनीताल हिल स्टेशन है यहाँ पर कभी भी वातावरण बदल सकता है। आप निम्नलिखित साधन साम्रगी अपने पास अवश्य रखें ताकि आपकी यात्रा सुखदमय साबित हो।
- गरम कपड़े
- पहचान पत्र आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
- हैट और धूप के चश्मे
- वॉटरप्रूफ जैकेट या छाता
- हाइटेक फुटवियर
- चश्मा और सनस्क्रीन
- कैमरा और पावर बैंक
- पानी और स्नैक्स
- चालू मोबाइल फोन और चार्जर
- बैग और पैकिंग सामग्री
- स्नैक्स और पानी की बोतल
- मच्छर से बचाव के लिए क्रीम या स्प्रे
FAQ
नैनीताल की प्रमुख घूमने वाली जगह नैनी झील, नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप, मॉल रोड, चिड़ियाघर,नैनी पीक, ग्वालियर हाउस कैची धाम और पंगोट है।
नैनीताल यात्रा का कुल खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहाँ रुकते हैं, किन स्थानों पर घूमने जाते हैं, और क्या खाना खाते हैं। फिर भी एक अनुमानित बजट के अनुसार नैनीताल 2-3 दिन की यात्रा का कुल खर्च लगभग ₹5000 से ₹6000 के बीच हो सकता है।
नैनीताल जाने के लिए सबसे अच्छा मौसम मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच होता है।
नैनीताल का स्थानीय भोजन पारंपरिक कुमाऊँनी व्यंजन है। आप यहाँ पर मोमोज और थुक्पा, माल रोड पर चाट, माल्टा जूस, बाल मिठाई, आल्याचीनी का स्वाद एक बार जरुर लीजिएगा।
अगर आप नैनीताल को बहेतर एक्स्प्लोर करना चाहते हो, तो आपको नैनीताल घूमने के लिए 2 से 3 दिन चाहिए।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, नैनीताल में घूमने का अनुभव मानसिक शांति, प्राकृतिक सुंदरता और रोमांचक गतिविधियों का मिश्रण होता है। इस आर्टिकल में हमने आपको नैनीताल में घूमने की जगह ( Nainital Me Ghumne ki Jagah), नैनीताल की यात्रा से जुड़ी कई आवश्यक सभी जानकरी डिटेल में बताई है। आशा करते है की यह आर्टिकल आपको नैनीताल की यात्रा करने में मददगार साबित होगा।
अगर आप के पास इस आर्टिकल के सम्बंधित कोई भी सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं। हम उसे जल्द की अपडेट करेंगे। आर्टिकल पसंद आया हो तो उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें ताकि नैनीताल जाने वालों को यह आर्टिकल उपयोगी हो सके।
यह भी पढ़ें :
औली में घूमने की जगह, दर्शनीय स्थल, खर्चा और जाने का समय
15+कसौली में घूमने की जगह, दर्शनीय स्थल, खर्चा, जाने का समय
10+लवासा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
25+माउंट आबू में घूमने की जगह, दर्शनीय स्थल, खर्चा, जाने का समय