Mount Abu Me Ghumne Ki Jagah : माउंट आबू भारत के राजस्थान राज्य में स्थित एक मात्र और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। माउंट आबू समुद्र तल से लगभग 1,220 मीटर (4,003 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।
माउंट आबू अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक समृद्धि और आध्यात्मिक शांति की वजह से पर्यटकों और तीर्थयात्रियों में आकर्षण का केंद्र है।
अगर आप भी सर्दी या गर्मी की छुट्टियों में माउंट आबू जाना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह पर हो क्योंकि इस लेख में हम आपको माउंट आबू कैसे जाएँ?, माउंट आबू में कहा रुके?,
माउंट आबू में घूमने की जगह कौन -कौन सी है? (Mount Abu Ghumne ki Jagah), माउंट आबू जाने में कितना खर्चा होता है? इत्यादि चीजों के बारे में आवश्यक जानकरी देंगे, तो कृपया आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
माउंट आबू में घूमने की जगह | Mount Abu Me Ghumne ki Jagah
माउंट आबू घूमने से पहले
- माउंट आबू राजस्थान के रेगिस्तानी राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन है।
- पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने अपने भाई लक्ष्मण को रावण से बचाने के लिए माउंट आबू का निर्माण किया था।
- माउंट आबू का प्राचीन नाम अर्बुदा है।
- माउंट आबू की प्रसिद्ध नक्की झील को देवताओं ने अपने नाखूनों (नख) से खोदा था।
- इतिहास की और नजर करें तो माउंट आबू हिल स्टेशन मेवाड़ राजपूत राजाओं के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता था। महाराणा प्रताप भी अपने निर्वासन के दिनों में यहाँ रहे थे।
माउंट आबू में घूमने की जगह (Mount Abu Tourist Places in Hindi)
नक्की झील (Nakki Lake)
माउंट आबू में सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है नक्की झील । हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित यह झील न केवल एक दर्शनीय स्थल है, बल्कि इसका सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व भी है।

गुरु शिखर
अरवल्ली पर्वत माला और राजस्थान का सबसे ऊँचा स्थान गुरु शिखर है। गुरु शिखर समुद्र तल से 1,722 मीटर (5,650 फीट) ऊपर है।
माउंट आबू से लगभग 15 किलोमीटर दूर गुरु शिखर भगवान दत्तात्रेय को समर्पित है।

हनीमून प्वाइंट
माउंट आबू में हनीमून पॉइंट एक रोमांटिक और दर्शनीय स्थान है। ठंडी हवाएं और नीचे घाटी के सुंदर दृश्य इस स्थल का खास आकर्षण है।
यहाँ पर आप घूमने का सबसे अच्छा समय शाम को है, जब सूर्यास्त का समय नजदीक हो।

सनसेट पॉइंट
माउंट आबू में सनसेट प्वाइंट पर्यटकों के बीच सबसे मशहूर है। सनसेट पॉइंट नक्की झील के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। क्षितिज में उतरते सूर्य का दृश्य, आकाश को नारंगी, गुलाबी और लाल रंगों में रंगता है।
सबसे बेहतर सूर्यास्त देखने के लिए आप सूर्यास्त के एक घंटे पहले चले जाएँ ताकि आप को उचित स्थान मिल सके।

सनसेट पॉइंट देखने के लिए आपको थोड़ी चढाई करनी पड़ेगी इसलिये आप आरामदायक जूते पहनें। सर्दियों के दौरान हल्का जैकेट अपने साथ रखें, क्योंकि शाम के समय तापमान तेजी से गिर सकता है।
टॉड रॉक
टॉड रॉक एक ऐसा विशाल पत्थर है, जो मेंढक की तरह दिखाई देता है। टॉड रॉक तक पहुंचने के लिए आपको पहाड़ी में खुदी हुई सीढ़ियों को चढ़ना होगा।
टॉड रॉक देखने का सबसे अच्छा समय सुबह या शाम का होता है, जब मौसम सुहावना होता है। दोपहर में यहाँ गर्मी लग सकती है।

यहाँ की चट्टानें फिसलन भरी हैं, इसलिए मजबूत जूते पहने। गर्म महीनों के दौरान पानी अपने साथ जरूर रखें।
दिलवाड़ा जैन मंदिर
दिलवाड़ा जैन मंदिर जैन धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। यह मंदिर जैन वास्तुकला और शिल्पकला का एक अद्भुत उदाहरण माना जाता है।
दिलवाड़ा जैन मंदिरों का निर्माण 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच हुआ था। यह मंदिर माउंट आबू से लगभग 2.5 किमी की दूरी पर स्थित है। आप यहाँ पर पैदल और टैक्सी के माध्यम से भी जा सकते हो।

ट्रेवर्स टैंक

अर्बुदा देवी मंदिर

गौमुख टेंपल ( ऋषि वशिष्ट आश्रम)

चंपा कैव

शंकर मठ

ब्रम्हाकुमारी पार्क

अचलेश्वर महादेव जी का मंदिर

वाइल्डलाइफ सेंचुरी

अचलगढ़ फोर्ट

ओम शांति भवन

रघुनाथ टेंपल

अचलगढ़ विलेज

नक्की लेक मार्केट
सरकारी संग्रहालय माउंट आबू
बेली’स वाक
विमला वसाही
लूना वसाही मंदिर
हनुमान मंदिर
दूध बावड़ी
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको माउंट आबू में घूमने की जगह ( Mount Abu Me Ghumne ki Jagah), माउंट आबू की यात्रा से जुड़ी कई आवश्यक सभी जानकरी डिटेल में बताई है। आशा करते है की यह आर्टिकल आपको माउंट आबू की यात्रा करने में मददगार साबित होगा।
अगर आप के पास इस आर्टिकल के सम्बंधित कोई भी सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं। हम उसे जल्द की अपडेट करेंगे। आर्टिकल पसंद आया हो तो उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें ताकि माउंट आबू जाने वालों को यह आर्टिकल उपयोगी हो सके।
यह भी पढ़ें