मुंबई की सबसे खौफनाक और भूतिया जगहें, जहां आप अकेले नहीं जाना चाहेंगे

Haunted Places In Mumbai In Hindi : भारत के महाराष्ट्र राज्य का मुंबई शहर अपने व्यस्त जीवन और ग्लैमर के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।’सपनों की नगरी’ से मशहूर मुंबई में घूमने के लिए कई मशहूर जगह है।

लेकिन क्या आप जानते है की मुंबई में ऐसी कई खौफनाक जगह है, जहां पर लोग दिन में भी जाने से डरते है। जीवंत सड़कों और चमकदार रातों के अलावा मुंबई शहर का एक रहस्यमय क्षेत्र है, जो मुंबई में सबसे प्रेतवाधित स्थानों का प्रतिनिधित्व करता है।

हालाँकि ये कहानियाँ सच हो भी सकती हैं और नहीं भी। स्थानीय लोग और पर्यटकों में कई दशकों से मुंबई की सबसे खौफनाक और भूतिया जगह को लेकर दिलचस्पी रही है।

चाहे आप भूतों में विश्वास करें या न करें, इन जगहों की भयानक खामोशी, असामान्य घटनाएं और खौफनाक इतिहास की वजह से आज भी यहाँ डर का माहौल बना रहता है। इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई की सबसे खौफनाक और भूतिया जगह के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

मुंबई की सबसे डरावनी और भूतिया जगहें | Haunted Places In Mumbai In Hindi

मुंबई में कई ऐसी बिल्डिंग और रोड है जहां पर रात में और दिन में कई पैरानॉर्मल गतिविधियां को स्थानीय लोगों ने दिन और रात में अजीबोगरीब और डरावनी घटनाओं का अनुभव किया है।

मुंबई की सबसे खौफनाक, डरावनी और भूतिया जगहें

मुकेश मिल्स (Mukesh Mills)

मुकेश मिल्स मुंबई की सबसे खौफनाक और भूतिया जगह में से एक है। मुंबई के कोलाबा में स्थित मुकेश मिल्स कपड़ों की मिल थी जिसे 1870 के दशक में बनाया गया था। एक समय फलती-फूलती यह मिल साल 1982 में अचानक बंद हो गई।

लोगों का कहना है कि साल 1982 में इस मिल में भयानक आग लग गई थी। इस आग के कारण मिल का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया और इस में कई मजदूर की मौत हो गई थी।

आग के बाद यह मिल पूरी तरह से सुनसान हो गई और इसके खंडहर समय के साथ और भी डरावने दिखने लगे। कहा जाता है कि जो लोग रात के समय यहां गए, उन्होंने अजीब आवाजें सुनीं, छायाओं को चलते हुए देखा और अजीब अनुभवों का सामना किया।

Mukesh Mills
Image: Mukesh Mills

कुछ लोगों का मानना है कि आग में मारे गए लोगों की आत्माएं इस जगह पर अब भी भटकती हैं। वहीं, कुछ लोग इसे महज कल्पना और अंधविश्वास मानते हैं।

यहां कई फिल्मों की शूटिंग हुई है, लेकिन शूटिंग के दौरान यहाँ पर लोगों को लाइट का चले जाना, अजीब आवाजें सुनना, छायादार आकृति देखना जैसी कई रहस्यमय गतिविधियों का सामना करना पड़ा था। कई लोगों ने सूर्यास्त के बाद उस स्थान पर काम करने से इनकार कर दिया।

आज, मुकेश मिल का खंडहरनुमा ढांचा इसे डरावनी जगहों में गिना जाता है और इसे मुंबई के सबसे चर्चित भूतिया स्थानों में से एक बना दिया है।

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi National Park)

संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई में घूमने वाली जगह में से एक है, साथ साथ वो मुंबई की सबसे डरावनी और भूतिया जगह में भी शामिल है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान न केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए लेकिन भूतिया जगह के लिए भी आकर्षण बनाता है।

इस जगह पर प्रेतवाधित कई गतिविधियां देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों का कहना है की यहाँ पर एक महिला का प्रेत लोगों से लिफ्ट मांगती नजर आती है और फिर गायब हो जाती है।

और भी लोगों का कहना है कि जानवरों के हमलों के कारण जिन्होंने ने अपनी जान गंवा दी थी, उन लोगों का भी भूत यहाँ पर नजर आते है। कुछ लोग अजीब आवाजें सुनने और अन्य लोग लगातार देखे जाने या पीछा किए जाने का भयानक एहसास साझा करते हैं।

Sanjay Gandhi National Park
Image :Sanjay Gandhi National Park

संजय गांधी नेशनल पार्क के गार्ड भी यहाँ पर भूत होने की पुष्टि करते है। इसके अलावा, जो लोग पार्क में छोटी-छोटी झोपड़ियों में रहते हैं, वे भी बताते हैं कि वे अंधेरे में उन्हें किसी भी जंगली जानवर से ज्यादा महिला के भूत का डर होता है।

यदि आप इस राष्ट्रीय उद्यान की प्रकृति की शांत सुंदरता का आनंद लेना चाहते है, तो हम आपको दिन के दौरान जाने की सलाह देते हैं।

डिसूजा चॉल (D’Souza Chawl)

आमतौर पर आपने सुना होगा कि चॉल में हर वक़्त चहल पहल रहती है लेकिन मुंबई की डिसूजा चॉल सबसे अलग है। यहाँ दिन की चहल पहल रात की ख़ामोशी में बदल जाती है। डिसूजा चॉल मुंबई की सबसे खौफनाक और भूतिया जगह में से एक है।

कहा जाता है कि पानी भरते समय गलती से एक महिला कुएं में गिर गई थी और उनकी तड़पकर मौत हो गई थी। चॉल के ठीक बीच में आज भी वह भुतहा कुआँ मौजूद है और कई निवासी ने इस घटना की पुष्टि भी की है।

D'Souza Chawl
Image: D’Souza Chawl

अँधेरा होते ही इस जगह पर उस महिला का प्रेत दिखाई देता है। यह प्रेत आत्मा किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती और नजर आते ही गायब हो जाती है।

लेकिन फिर भी स्थानीय निवासी अंधेरे के बाद बाहर नहीं निकलते। यह जगह कलिना कुर्ला रोड, कोलिवेरी गांव, सांताक्रूज़ पूर्व, मुंबई विस्तार में है।

आरे मिल्क कॉलोनी (Aarey Milk Colony)

मुंबई के गोरेगांव में स्थित आरे मिल्क कॉलोनी को 1949 में स्थापित किया गया था। “ग्रीन लंग्स” के नाम से मशहूर यह कॉलोनी अपनी हरी-भरी हरियाली के साथ साथ मुंबई की सबसे डरावनी और खौफनाक जगह में से एक है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग के समान इस जगह पर कई पैरानॉर्मल गतिविधियां देखी जाती है। आरे के भीतर घने जंगल, घुमावदार सड़कें और अलग-अलग स्थान कई असाधारण घटनाओं का स्थानीय लोगों ने दावा किया है।

Aarey Milk Colony
Image: Aarey Milk Colony

जैसे की अचानक ठंड लगना, अस्पष्ट आवाज़ें और यहां तक ​​कि छायादार आकृतियों का दिखना। लोगों ने यहाँ पर रात के समय एक महिला को बच्चे के साथ लिफ्ट मांगते हुए और अचानक से गायब होते हुए देखा है। कई ऑटो चालक इसी वजह से देर रात इस सड़क पर चलने से मना कर देते हैं।

सेंट जॉन्स बैपटिस्ट चर्च (St. John’s Baptist Church)

16वीं शताब्दी में बनाया गया सेंट जॉन्स बैपटिस्ट चर्च मुंबई के अंधेरी ईस्ट में स्थित है। यह चर्च मुंबई के सबसे डरावने और भूतिया जगहों में गिना जाता है।

इस चर्च के साथ एक भूतिया कहानी जुड़ी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार कहा जाता है कि चर्च में एक महिला आत्मा रहती है, जो वहां आने वालों को परेशान करती है। 1977 में, चर्च को पुनर्जीवित करने की कोशिश के दौरान एक भूत भगाने की प्रक्रिया भी की गई थी। इस दौरान, वहां कई अजीब घटनाएं हुईं।

St_ Johns Baptist Church
Image: St_ Johns Baptist Church

ऐसा कहा जाता है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पास के एक तालाब में भयानक चीख और छपाक की आवाज सुनी थी जिसके बाद अगले दिन तालाब की सभी मछलियाँ मरी हुई पाई गईं।

लोगों का मानना है कि इस घटना के बाद चर्च के पास अजीब आवाजें सुनाई देती हैं, और कई लोगों ने रात के समय वहां अजीबोगरीब घटनाओं का अनुभव किया है। यह चर्च आज भी वीरान और खंडहर के रूप में खड़ा है, जो अपने भूतिया किस्सों और डरावनी कहानियों के लिए मशहूर है।

ग्रैंड पैराडी टावर्स (Grand Paradi Towers)

मालाबार हिल में ग्रैंड पारदी टावर्स मुंबई के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित रिहायशी परिसरों में से एक है। काफी आकर्षक और शानदार लोकेशन के बावजूद भी ग्रैंड पैराडी टावर्स मुंबई की हॉन्टेड जगह में से एक है।

लोगों का कहना है कि ग्रैंड पारदी टावर्स के तीसरी इमारत की आठवीं मंजिल पर एक परिवारिक विवाद के कारण माता-पिता और बच्चों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इस टावर में रहने वाले अन्य परिवारों ने भी अजीब घटनाओं और एक अज्ञात नेगेटिव एनर्जी का अनुभव किया।

Grand Paradi Towers
Image: Grand Paradi Towers

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस टावर में अब तक 20 से अधिक आत्महत्याएं हो चुकी हैं, जो अपने आप में रहस्यमय और डरावनी हैं। कुछ लोग इसे भूतिया गतिविधियों का परिणाम मानते हैं, जबकि अन्य इसे मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक दबाव का नतीजा मानते हैं।

निष्कर्ष

उपयुक्त आर्टिकल में हमने आपको मुंबई की सबसे डरावनी और खौफनाक जगह के बारे में बताया है। ऐसी जगह पर कई बार रिस्क हो सकता है इसलिए हमारा यह निवेदन है की मुंबई की भूतिया जगह पर जाने से पहले एक बार जरूर सोचे।

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें नीचे कमेंट करके जरुर बताएं और आर्टिकल को शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें:

10+राजस्थान की भूतिया जगहें, जहाँ रात को जाना खतरे से खाली नहीं

15+गोवा के सबसे खौफनाक स्थान: जहाँ कदम रखना किसी चुनौती से कम नहीं

Leave a Comment